
अमेरिका ने ईरान के खिलाफ फिर से युद्ध शुरू कर दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस को बताया है कि ईरान के खिलाफ अमेरिका की सैन्य कार्रवाई 7 जुलाई को फिर से शुरू हो गई है। ट्रंप ने अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को सीमित बताया और कहा कि इसका मकसद ईरान की सैन्य क्षमताओं को कम करना है। उन्होंने कहा कि इसमें जमीनी सेना शामिल नहीं है। इस बीच अमेरिकी सेना ने ईरान पर और हमले किए हैं। यह ईरान पर लगातार तीसरी रात हमला है।
ट्रंप ने 10 जुलाई को सीनेट के प्रेसिडेंट प्रो टेम्पोर (अस्थायी अध्यक्ष) चक ग्रासली को लिखे पत्र में कहा, मैंने यह सैन्य कार्रवाई अमेरिकियों की सुरक्षा और अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के हितों की रक्षा करने की अपनी जिम्मेदारी के तहत की है। ट्रंप ने लिखा कि वह अपनी युद्ध शक्तियों से जुड़े कानून के तहत कांग्रेस को जानकारी देने के लिए यह पत्र भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये हमले सीमित, नपे-तुले और योजनाबद्ध हैं, और इस तरह से अंजाम दिया गया है कि नागरिकों को कम से कम नुकसान हो।
अमेरिकी सेना का ईरान पर नया हमला – वहीं, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने शनिवार को X पर एक पोस्ट में कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश पर ईरान पर और हमले किए जा रहे हैं। सेंट्रल कमांड ने लिखा, आज शाम 4:45 बजे (भारतीय समयानुसार मंगलवार सुबह 3.15 बजे) कमांडर-इन चीफ (राष्ट्रपति ट्रंप) के आदेश पर अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान के खिलाफ लगातार तीसरी रात हमले शुरू किए। ये हमले ईरानी सेना को भारी नुकसान पहुंचाते रहेंगे और होर्मुज जलडमरूमध्य में निर्दोष नागरिकों और कमर्शियल जहाजों पर हमला करने की उनकी क्षमता को कम करेंगे।
CNN ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि हमले में ईरान की सैन्य संपत्तियों को निशाना बनाया जा रहा है, जिसमें तटीय निगरानी सिस्टम, ड्रोन और मिसाइल क्षमताएं शामिल हैं। इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आखिरकार होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का ही नियंत्रण होगा।
Home / News / ईरान के खिलाफ अमेरिका का युद्ध फिर शुरू, ट्रंप ने कांग्रेस को बताया, US आर्मी ने लगातार तीसरी रात की बमबारी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website