Wednesday , August 12 2026 3:02 PM
Home / News / India / 5 साल के बच्चे के काम से खुश होकर केंद्रीय मंत्री ने दे दिया बड़ा इनाम

5 साल के बच्चे के काम से खुश होकर केंद्रीय मंत्री ने दे दिया बड़ा इनाम


पर्यावरण प्रेमी पांच साल के रुद्रांश उपाध्याय को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पर्यावरण संरक्षण में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया है। पंचकूला में रहने वाले रुद्रांश को नई दिल्ली में आयोजित वृक्ष मित्र कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था, जहां उन्होंने मंत्री के साथ वृक्षारोपण अभियान में हिस्सा लिया।
रुद्रांश उपाध्याय ने कुल 1,455 पौधे लगाए- पर्यावरण को लेकर जागरूक रहने वाले पांच साल और दो महीने के रुद्रांश उपाध्याय पर्यावरण संरक्षण में बेहतरीन काम कर रहे हैं। इसी योगदान के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मानित किया है।
रुद्रांश उपाध्याय ने कुल 1,455 पौधे लगाए हैं, जिनमें से 1,427 अभी भी जीवित हैं। इनमें से ज्यादातर पौधे पंचकूला, चंडीगढ़ और चंडीमंदिर छावनी (कैंटोनमेंट) में लगाए गए हैं। वे हर रविवार कम से कम सात पौधे लगाने का अपना निजी संकल्प पूरा करते हैं और उनकी बढ़त और देखभाल पर भी नजर रखते हैं।
ग्रीन मिशन चला रहे हैं रुद्रांश-मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले और अब पंचकूला के निवासी रुद्रांश अपने पर्यावरण अभियान ‘रुद्रांश ग्रीन मिशन’ (RGM) को आगे बढ़ा रहे हैं, जिसका मकसद पेड़-पौधे लगाना और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है।
रुद्रांश को नई दिल्ली में आयोजित ‘वृक्ष मित्र कार्यक्रम’ में हिस्सा लेने के लिए खास तौर पर बुलाया गया था, जहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री के साथ मिलकर पौधारोपण अभियान में भाग लिया।
रुद्रांश अभी पंचकूला में अपने पिता ज्ञानेंद्र उपाध्याय के साथ रहते हैं, जो भारतीय सेना में कार्यरत हैं।