Sunday , December 21 2025 8:31 PM
Home / News / India / श्रीलंका ने 77 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

श्रीलंका ने 77 भारतीय मछुआरों को रिहा किया


कोलंबो: श्रीलंका ने अपने जल क्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकडऩे को लेकर गिफ्तार किए गए 77 भारतीय मछुआरों को शुक्रवार को रिहा कर दिया।

जेल के कमिश्नर जनरल निशांत दानसिंघे ने कहा कि मत्स्य विभाग को विभिन्न समयावधि में गिरफ्तार किए गए मछुआरों को रिहा करने का निर्देश दिया गया है। दानसिंघे ने कहा कि श्रीलंका के उत्तरी प्रांत जाफना और मन्नार की अदालतें पहले ही उनमें से 44 को रिहा कर चुकी हैं। उन्होंने कहा, “उन्हें भारतीय उच्चायोग को सौंपा जाएगा।”