
आम तौर पर देखा गया है कि लोग कर्ज से बचने के लिए किसी ऐसी जगह जाकर छुप जाते हैं, या फिर कर्ज देने वालों से कहीं दूर चले जाते हैं। लेकिन यहां शंघाई में कर्ज से बचने के लिए एक महिला ने कुछ ऐसा किया कि जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। चीन के वुहान शहर की रहने वाली एक चीनी महिला कर्ज से बचने और पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके, इसलिए उसने अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करा ली। जिसके बाद लोगों के साथ-साथ पुलिस भी हैरान रह गई।
दरअसल, शंघाई के वुहान शहर में महिला पर 25 मिलियन युआन (यानि लगभग 3.71 मिलियन डॉलर) का कर्ज था, जिसके बाद एक स्थानीय अदालत ने महिला को कर्ज चुकाने का आदेश जारी किया था, इसी बीच महिला ने कर्ज वापस नहीं करने के लिए अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करा डाली। और वुहान शहर छोड़कर शेंजेन चली गई।
इसके बाद जब महिला पुलिस की पकड़ में आई तो उसे देखकर सभी हैरान रह गए। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, महिला की असल उम्र 59 साल है, जबकि वह 30 साल नजर आ रही थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमारे पास जो महिला की तस्वीर है, वह उस तस्वीर से बिलकुल अलग दिख रही थी। तो वहीं उक्त महिला की पहचान हू नाजुआन के रूप में हुई, जो पकड़े जाने से पहले तक दूसरों के पहचान पत्र के जरिए ट्रेन के जरिए देश भर में सफर करती रही।
तो वहीं बताया गया कि महिला ने अपने बैंक कार्ड का इस्तेमाल कर अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी कराई थी। ध्यान हो कि चीन में कर्ज नहीं चुका पाने वालों के खिलाफ सरकार बड़ी कार्यवाई करते हुए अभियान चला रखी थी। जिसके बाद महिला को कर्ज चुकाने का आदेश जारी किया गया था, तो वहीं इस मामले में चीन 186 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। क्योंकि यहां लोग बड़ी संख्या में कर्ज लेने के बाद उसे चुका नहीं रहे थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website