
नैरोबी: बुरुंडी की राजधानी बुजंबुरा में दो बार पर हुए ग्रेनेड हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। पुलिस प्रवक्ता पियरे कुरीकिए ने बताया कि कल रात बाइएंजी जिले में हुए इन हमलों में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए।
सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक चश्मदीद ने बताया कि हमलावरों ने बार अथवा ग्राहकों को लूटने का प्रयास नहीं किया। गौरतलब है कि इसी जिले में इस माह की शुरुआत में हुए ऐसे ही एक हमले में दो लोगों की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website