
नवादा: भड़के हिन्दुओं ने ब्राजील स्थित सेवरजेरिया कोलोराडो फर्म से हिन्दुओं के आराध्य भगवान विष्णु के नाम पर बनाई गई ‘इंडियन पाले अले’ बीयर को वापस लेने की मांग की है। हिन्दू संगठनों के नेताओं ने इसे बेहद अनुचित बताते हुए फर्म से माफी मांगने की अपील की है। बीयर निर्माता कम्पनी ने अपनी वैबसाइट पर इस बीयर का नाम ‘विष्णु’ बताया है।
नवादा से हिन्दू नेता राजन जेद ने कहा कि व्यावसायिक हितों के लिए हिन्दू देवताओं, अवधारणों अथवा प्रतीक चिन्हों का प्रयोग करना सर्वथा अनुचित है। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। यूनिवर्सल सोसायटी ऑफ हिन्दुइज्म के प्रधान राजन जेद ने कहा कि भगवान विष्णु करोड़ों हिन्दुओं के लिए परम पूजनीय हैं तथा उनकी मंदिरों व घरों में पूजा की जाती है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website