
लॉस एंजेलिस। रियलिटी टीवी स्टार कैटलिन जेनर अपनी 20 साल की बेटी काइली जेनर की गर्भावस्था की खबर से कथित तौर पर हैरान और निराश हैं। सूत्र के अनुसार, कैटलिन का मानना है कि उनकी बेटी अभी मां बनने के लिए बहुत छोटी है। सूत्र ने कहा, ‘‘कैटलिन, काइली की गर्भावस्था की खबर सुनकर काफी निराश हो गईं थीं।’’
सूत्र के अनुसार, ‘‘वह सोचती हैं कि काइली अभी मां की जिम्मदेरी उठाने के लिए बहुत छोटी हैं और जब तक उनका किसी के साथ लंबे समय का प्रतिबद्ध रिश्ते नहीं बन जाता तब तक उन्हें इंतजार करना चाहिए था।’’
उन्होंने कहा, ‘‘जाहिर है कि काइली के पास अपनी मदद के लिए किसी को रखने के लिए पर्याप्त धन से अधिक है लेकिन कैटलिन अभी भी सोचती हैं कि बच्चा होने से काइली के जीवन पर बड़ा असर पड़ेगा।’’ काइली ने हालांकि अपनी गर्भावस्था की अफवाहों की पुष्टि नहीं की थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website