
बच्चे अक्सर फ्रूट्स खाने में आनाकानी करते है लेकिन उन्हें अलग स्टाइल में फलों को सर्व करने पर वो उसे खुश होकर खा लेते है। आज हम आपको ट्रिफल बनाना सिखाएंगे जिसे खाकर बच्चे आनाकानी किए बिना खुश होकर खा लेगें।
सामग्री:
आड़ू- 6
चीनी- 100 ग्राम
केन शुगर- 1 टेबलस्पून
वनिला बीन- 1
व्हीप्ड क्रीम- 200 ग्राम
क्रीम- 10 cl
पिस्ता नट्स- 2 (गार्निश के लिए)
स्टाबेरी- (गार्निश के लिए)
विधि:
1. सबसे पहले चीनी को अच्छी तरह उबाल कर गाढ़ा-गाढ़ा सिरप बना लें।
2. अब इसमें आड़ू डाल कर 2 मिनट तक पाकाएं और पकाने के बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
3. इसके बाद व्हीप्ड क्रीम, वनिला बीन, आड़ू और चीनी को ब्लैंडर की मदद से अच्छी तरह फैंट कर बनाए गए मिक्चर में डाल दें।
4. अब कांच के गिलास में पहले व्हीपिंग क्रीम मिक्सचर डालें और उसके उपर कटे हुए आड़ू डालें। इसी तरह दोबारा व्हीपिंग क्रीम मिक्सचर और आड़ू की लेयर बनाएं।
5. सर्व करने से पहले इसे पिस्ता नट्स या स्टाबेरी से गार्निश कर लें। इस ट्रिफल को ठंडा-ठंडा बच्चों को परोसें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website