Monday , June 30 2025 8:20 PM
Home / Food / फास्ट फूड के शाैकीन हैं, ताे घऱ पर बनाएं Bread Pizza

फास्ट फूड के शाैकीन हैं, ताे घऱ पर बनाएं Bread Pizza


अगर अाप भी फास्ट फूड के शाैकीन हैं, ताे बाहर से खाने की बजाय अब अाप घर पर ही बड़ी अासानी से Bread Pizza बना सकते हैं। यह खाने में स्वदिष्ट और बच्चाें काे बेहद पसंद अाएगा। अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः-
सामग्रीः-
मक्खन – 1/2 छाेटा चम्मच
गेहूं के अाटे की ब्रेड
पिज्जा सॉस – स्वादानुसार
प्याज – स्वादानुसार
शिमला मिर्च – स्वादानुसार
ऑलिव्स – स्वादानुसार
जलपिनोज – स्वादानुसार
मोजरेला चीज़ – स्वादानुसार
मक्खन – 1/2 छाेटा चम्मच
मिक्स्ड हर्बस- गार्निशिंग के लिए
विधिः-
1. पैन में 1/2 चम्मच मक्खन गरम करें और उस पर ब्रेड स्लाइस रखें।
2. इसे एक मिनट के लिए दोनों तरफ से सेकें और फिर उतार लें।
3. अब इस पर स्वादानुसार पिज्जा सॉस लगाएं।
4. इसके बाद इस पर स्वादानुसार प्याज, शिमला मिर्च, ऑलिव्स, जलापेनोस और मोजरेला चीज़ डालें।
5. फिर इसे 1 मिनट तक माइक्रोवेव में पकाएं।
6. पैन में 1/2 छाेटा चम्मच मक्खन गरम करें और ब्रेड काे माइक्रोवेव से निकालकर पैन पर 2-3 मिनट के लिए सेकें। ध्यान रहे कि ब्रेड स्लाइस का भरा हुआ हिस्सा ऊपर की तरफ रहे और सिर्फ प्लेन साइड से ही सेकें।
7. अब इस पर कुछ मिक्स्ड हर्बस छिड़के।
8. अापका ब्रेड पिज्जा तैयार है। गर्मा-गर्म पराेसें।