Wednesday , May 27 2026 10:45 AM
Home / News / तालिबान ने की 11 पुलिसकर्मियों की हत्या

तालिबान ने की 11 पुलिसकर्मियों की हत्या


काबुल: अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंद प्रांत में तालिबान आतंकवादियों ने जांच चौकियों पर हमला करके 11 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी है।

प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता उमर जवाक ने बताया कि अफगान बलों ने प्रांतीय राजधानी लश्कर गाह में रविवार तड़के हुए हमले पर अंतत: जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि आतंकवादी भी हताहत हुए हैं। प्रवक्ता ने यह नहीं बताया कि कितने आतंकवादी हताहत हुए हैं। हेलमंद प्रांत में मजबूत पकड़ रखने वाले तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है।