Monday , August 3 2026 6:05 PM
Home / Entertainment / इस खिलाडी के बच्चे की मां बनने वाली हैं क्लोई कार्दशियां

इस खिलाडी के बच्चे की मां बनने वाली हैं क्लोई कार्दशियां


लॉस एंजेलिस। रियलिटी टीवी स्टार क्लोई कार्दशियां ने बताया कि उनकी गर्भावस्था को लगभग छह महीने हो गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर प्रशंसकों को सोमवार को यह जानकारी दी कि उनकी गर्भावस्था को कितना समय हुआ है।

वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, उन्होंने अपने प्रशंसकों को क्रिसमस की बधाई देते हुए लिखा, ‘‘अगले सप्ताह छह माह पूरे हो जाएंगे।’’ उन्होंने इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों को क्रिसमस की बधाई दी।
पिछले सप्ताह क्लोई और उनके बॉस्केट बॉल खिलाड़ी प्रेमी ट्रिस्टन थॉम्पसन ने सोशल मीडिया पर अपने पहले बच्चे की घोषणा की थी।