Friday , March 20 2026 12:08 AM
Home / News / सीरिया: रूसी लड़ाकू विमान मिसाइल हमले में नष्ट, पायलट की मौत

सीरिया: रूसी लड़ाकू विमान मिसाइल हमले में नष्ट, पायलट की मौत


मॉस्को: सीरिया के इदलिब प्रांत में आज एक मिसाइल हमले में रूसी लडाकू विमान सुखोई- 25 नष्ट हो गया और इससे बच निकलने में कामयाब रहा पायलट आतंकवादियों से साथ लडाई में वीरगाति को प्राप्त हो गया।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस लडाकू विमान को सतह से हवा में मार करने में सक्षम ‘मेनपेड पोर्टेबल मिसाइल’ से लक्ष्य बनाया गया और इससे पैराशूट के जरिए बच निकलने में कामयाब रहा पायलट बाद में आतंकवादियों के साथ लडाई में वीरगाति को प्राप्त हो गया। मंत्रालय ने बताया कि रूस और तुर्की इस क्षेत्र में युद्ध की तीव्रता में कमी लाने के प्रयास कर रहे हैं और पायलट का शव लाने के लिए बातचीत की जा रही है।