Monday , April 6 2026 6:38 PM
Home / Food / आलू पनीर फ्रेंकी

आलू पनीर फ्रेंकी


आज हम सुबह का नाश्ता और बच्चों के टिफिन में स्पैशल कुछ देने के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट आलू पनीर फ्रेंकी की रेसिपी लेकर आए हैं। जिसे खाकर घर के सभी सदस्य खुश हो जाएंगे। जानिए इसे बनाने की विधि।

सामग्रीः-
मैदा- 155 ग्राम
गेहूं का आटा- 170 ग्राम
नमक- 1 टीस्पून
तेल – 2 टीस्पून
गर्म पानी- 180 मि.ली.
बैंगनी गोभी- 130 ग्राम
प्याज- 60 ग्राम
गाजर- 30 ग्राम
चाट मसाला- 1/2 टीस्पून
आमचूर- 1/2 टीस्पून
काला नमक- 1/2 टीस्पून
सिरका- 1 टीस्पून
तेल- 2 टेबलस्पून
अदरक-लहसुन का पेस्ट- 2 टीस्पून
पानी- 1 टीस्पून
जीरा पाउडर- 1/2 टीस्पून
चाट मसाला- 1 टीस्पून
आमचूर- 1/2 टीस्पून
लाल मिर्च- 1/2 टीस्पून
नमक- 1 टीस्पून
उबले और मैश किए हुए आलू- 500 ग्राम
धनिया- 2 टेबलस्पून
केचप सॉस
हरी चटनी
इमली चटनी
मोजरेला पनीर

विधिः-
1. सबसे पहले बाऊल में 155 ग्राम मैदा, 170 ग्राम गेहूं का आटा, 1 टीस्पून नमक, 2 टीस्पून तेल मिक्स करके 180 मि.ली. गर्म पानी डालकर नरम होने तक गूंथ लें और 15 मिनट के लिए एक तरफ रख दें।
2. दूसरे बाऊल में 130 ग्राम बैंगनी गोभी, 60 ग्राम प्याज, 30 ग्राम गाजर, 1/2 टीस्पून चाट मसाला, 1/2 टीस्पून आमचूर, 1/2 टीस्पून काली नमक, 1 टीस्पून सिरका डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं।
3. अब पैन में 2 टेबलस्पून तेल गर्म करके 2 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल कर 2-3 मिनट तक भूनें और फिर इसमें 1 टीस्पून पानी मिक्स करें।
4. फिर इसमें 1/2 टीस्पून जीरा पाउडर, 1 टीस्पून चाट मसाला, 1/2 टीस्पून आमचूर, 1/2 टीस्पून लाल मिर्च, 1 टीस्पून नमक मिक्स करके 500 ग्राम उबले और मैश किए हुए आलू मिलाकर 3 से 5 मिनट तक पकाएं।
5. अब इसमें 2 टेबलस्पून धनिया मिक्स करके एक तरफ रख दें।
6. इसके बाद गूंथे आटे में से कुछ हिस्सा लेकर लोई बना कर बेलन से बेल लें।
7. फिर तवा गर्म करके बेली हुई रोटी को मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक दोनों तरफ से पका कर एक तरफ रखें।
8. अब तैयार किए हुए आलू मिश्रण में से कुछ हिस्सा लेकर उसे बेलनाकार आकार देकर एक तरफ रख दें।
9. इसके बाद पकी हुई रोटी को बोर्ड पर रख कर इस पर केचप सॉस लगाकर बैंगनी गोभी मिश्रण टिकाएं और फिर इसके ऊपर हरी चटनी डालें।
10. फिर इस पर बेलनाकार आलू का मिश्रण टिका कर इमली की चटनी और मोज़ेरेला पनीर के साथ गार्निश करें।
11. अब इसे कसकर रोल करें और फिर एल्यूमीनियम पन्नी के साथ लपेटें।
12. आलू पनीर फ्रेंकी बन कर तैयार है। अब इसे गर्मा-गर्म सर्व करें।