Saturday , March 21 2026 10:59 PM
Home / News / पाकिस्तान में ट्रांसजेंडर महिला और उसके दोस्त की हत्या

पाकिस्तान में ट्रांसजेंडर महिला और उसके दोस्त की हत्या


पेशावरः पाकिस्तान के खैबर- पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में कुछ बंदूकधारियों ने एक ट्रांसजेंडर महिला और उसके दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित जब कल रिक्शे में जा रहे थे, तब दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उनपर गोलियां चला दीं। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्ट मार्टम के लिए खैबर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है और पुलिस ने मामले में जाचं शुरू कर दी है। बहरहाल, हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

पाकिस्तान उन कुछ पहले देशों में से एक है, जिन्होंने वर्ष 2009 में तीसरे लिंग को कानूनी पहचान देते हुए, ट्रांसजेंडर को पहचान पत्र प्राप्त करने की अनुमति दी थी। ‘ ट्रांस एक्शन’ की अध्यक्ष फरजाना के अनुसार वर्ष 2015 और 2016 में 50 से अधिक ट्रांसजेंडरों की हत्या की जा चुकी है।