Friday , March 20 2026 3:50 AM
Home / News / इस्राइल की सफाई, हिंसी फैलाने वाले प्रदर्शनकारियों पर ही गोलियां चलाई गई

इस्राइल की सफाई, हिंसी फैलाने वाले प्रदर्शनकारियों पर ही गोलियां चलाई गई


यरूशलमः इस्राइल के रक्षा मंत्री ने कहा है कि गाजा सीमा पर केवल हिंसा में लिप्त फलस्तीनी प्रदर्शनकारियों पर ही गोलियां चलायी गई। रक्षा मंत्री एविगडोर लिबरमेन ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने वालों को नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने शुक्रवार को जन विरोध में बल के अत्यधिक प्रयोग के आरोपों को खारिज किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान 15 फलस्तीनी की मौत हो गयी थी। पिछले चार साल में इस क्षेत्र में सबसे भीषण हिंसा हुई है।

गजा के सत्तारूढ़ हमास समूह ने प्रदर्शन को छह सप्ताह तक चलाए जाने वाले अभियान की शुरूआत बताया। इस्राइल ने कहा है कि हजारों फलस्तीनी सीमा की ओर जा रहे थे। इसमें से सैकड़ों लोगों ने सीमा की रक्षा कर रहे इस्राइली सैनिकों पर पत्थर फेंके और गोलियां चलायी। इस्राइली सेना ने मारे गए 10 लोगों की पहचान हमास और अन्य समूह के आतंकी के तौर पर की है ।