Sunday , August 16 2026 12:23 PM
Home / News / रुस नए अमरीकी प्रतिबंधों का मजबूती से देगा जवाब

रुस नए अमरीकी प्रतिबंधों का मजबूती से देगा जवाब


मास्कोः रुस ने कहा कि वह अपने कारोबारियों, कंपनियों तथा सरकारी अधिकारियों के विरुद्ध लगाए गए नए अमरीकी प्रतिबंधों का मजबूती से जवाब देगा। रुसी विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि किसी प्रकार का दबाव रूसी नागरिकों को मार्ग बदलने के लिए मजबूर नहीं कर सकता और प्रतिबंध केवल रूसी समाज को एकजुट करेगा। अमरीका ने वर्ष 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में मध्यस्थता करने समेत विभिन्न गतिविधियों के लिए रुस को दंडित करने के लिए कल सुबह ही नए प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

बताया जाता है कि अमरीका ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के सात कऱीबियों और 17 वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों समेत कई कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने का फ़ैसला किया है। इन सभी पर ‘पूरी दुनिया में हानिकारक गतिविधियां चलाने’ का आरोप लगाया गया है। अमरीका ने रूस के उच्च वर्ग से संबंधित 12 कंपनियों, सरकारी हथियार निर्यातक कंपनी और एक बैंक को भी प्रतिबंधित किया है। ताकाा फ़ैसले में अमरीका ने जिन लोगों को प्रतिबंधित किया है, उनमें श्री पुतिन के बॉडीगार्ड, उनके दामाद, राष्ट्रपति के निकट सहयोगी और उनके नियंत्रण वाली कई कंपनियां शामिल हैं।