Sunday , March 22 2026 1:58 AM
Home / News / Twitter की 33 करोड़ यूजर्स से अपील, प्लीज! जल्द बदल लें अपना पासवर्ड

Twitter की 33 करोड़ यूजर्स से अपील, प्लीज! जल्द बदल लें अपना पासवर्ड


वाशिंगटन: ट्विटर ने तकनीकी गड़बड़ी के कारण 33 करोड़ उपभोक्ता से अपने पासवर्ड्स बदलने की अपील की है। सोशल नेटवर्किंग साइड ने बताया कि कंपनी की आंतरिक जांच में किसी आंतरिक व्यक्ति द्वारा पासवर्ड्स चोरी करने या उसका गलत इस्तेमाल करने के संकेत नहीं मिले हैं।

लेकिन कंपनी अपने सभी उपभोक्ताओं से अपील करती है कि वह सावधानी बरतने के लिए अपने पासवर्ड्स बदल लें। कंपनी ने यह नहीं बताया कि कितने उपभोक्ताओं के पासवर्ड्स प्रभावित हुए थे।