
न्यूयॉर्क: व्हाइट हाउस के पूर्व सहायक और भाषण लेखक रिचर्ड एन गॉडविन का निधन हो गया। गॉडविन की पत्नी और इतिहासकार डोरीस केयर्नस गॉडविन ने बताया कि रिचर्ड एन गॉडविन की मौत कल मैसाचुसेट्स के कॉनकॉर्ड में उनके घर पर हो गई। उन्हें कैंसर था।
वह राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी और राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन के बेहद करीबी थे और उन्होंने जॉनसन को नागरिक अधिकारों को लेकर दिया गया उनका ऐतिहासिक भाषण ‘ वी शैल ओवरकम ’ तैयार करने में मदद की थी। गॉडविन के संस्मरण ‘ रिमेम्बरिंग अमेरिका ’ पर 1994 में ‘ क्वीज शो ’ नाम से फिल्म बनी थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website