
ब्रुसेल्सः बेल्जियम में फरलो पर रहने के दौरान एक कैदी ने 4 लोगों की हत्या कर दी। अभियोजकों ने बताया कि उसने ये हत्याएं ‘आतंकवाद से प्रभावित’ होकर की। उन्होंने बताया कि उसका इरादा आगे और नुकसान पहुंचाने का भी था।अधिकारी उसके संभावित साथियों की तलाश कर रहे हैं।इस बीच आईएस ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है।
समाचार एजेंसी अमाक की वेबसाइट पर आईएस ने एक बयान जारी कर कहा है कि दोषी ने लेज शहर में दो पुलिस अधिकारियों को चाकू घोंपा और उनकी ही हैंडगन से उनकी हत्या कर दी और वहां खड़े एक शख्स को भी मार दिया।बयान में यह भी कहा गया कि इस घटना को अंजाम देने वाला शख्स ‘खलीफा का सैनिक’ था।
बेल्जियम के अधिकारियों को ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं जिससे साबित होता हो कि कैदी आईएस से संपर्क में था या फिर उसके आदेश पर काम कर रहा था।आंतरिक मंत्री जान जामबोन ने कहा कि कैदी ने चौथे व्यक्ति की जान सोमवार रात को ली।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website