
वॉशिंगटनः मॉडल्स के साथ रिश्तों को लेकर विवादों में रहने वाले अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब टीवी स्टार और सोशलिस्ट किम करदाशियां को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल किम ट्रंप से मुलाकात करने व्हाइट हाउस पहंची। ट्रंप ने टि्वटर पर इस मुलाकात की तस्वीर को शेयर किया है, जिसे काफी ट्रोल किया जा रहा है।
राष्ट्रपति से मिलकर किम तो खुश हुईं ही, ट्रंप ने भी सोशल मीडिया पर लिखा है, “आज किम से शानदार मुलाकात हुई व जेल सुधार और सजा पर बातचीत हुई।” बता दें कि किम ने राष्ट्रपति से 63 साल की अलाइस जॉन्सन को माफी दिए जाने की गुहार लगाई है। अलाइस ड्रग्स से जुड़े अपराध के चलते पिछले दो दशक से जेल में हैं। वे पेरोल पर रिहा नहीं हो पा रही हैं।
ट्रंप और किम की इस मुलाकात का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा कि तस्वीर में ट्रंप के पीछे खड़ी किम कुछ इस तरह लग रही हैं जैसे सेक्रेटी हों या नौकरानी। एक यूजर ने लिखा है कि जब बिजनेसमैन राष्ट्रपति होंगे तो मॉडल का कंसल्टेंट होना जायज है। जोना नाम की एक यूजर ने लिखा है कि दो रियलिटी पीपुल कैसे जेल सुधार पर बात कर सकते हैं, ये क्या हो रहा है? ट्रंप और किम की इस मुलाकात का फोटोशॉप्ड तस्वीरों के जरिए भी मजाक उड़ायाा जा रहा है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website