
गर्मी के मौसम में लस्सी का सेवन आपके स्वास्थ्य को कई मायनों में लाभ पहुंचाता है। लेकिन अगर आप इसका स्वाद और भी अधिक बढ़ाना चाहते हैं तो आप अलग-अलग तरीके से लस्सी बनाकर पी सकते हैं। स्वाद से भरपूर यह लस्सी आपको सेहत के भी कई लाभ प्रदान करती है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में-
स्ट्रॉबेरी लस्सी
सामग्री
दही – 390 ग्राम
ताजा क्रीम – 65 ग्राम
गुलाब जल – 2 छोटे चम्मच
चीनी – 125 ग्राम
स्ट्रॉबेरी – 350 ग्राम
पुदीना – सजावट के लिए
इस तरह बनाएं स्ट्रॉबेरी लस्सी
1. सबसे पहले एक ब्लैंडर में सभी चीजों को डालकर अच्छी तरह फैंट लें।
2. आपकी लस्सी तैयार है। अब इसे ग्लास में डालें।
3. पुदीने के साथ गार्निश करें और सर्व करें।
———————————
मैंगो लस्सी
सामग्री
कटा हुआ आम – 300 ग्राम
दही – 400 मिलीलीटर
स्किम मिल्क – 225 मिलीलीटर
चीनी – 1 छोटा चम्मच
इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच
बर्फ – 2 क्यूब
इस तरह तैयार करें मैंगो लस्सी
1. सबसे पहले एक ब्लैंडर में सारी सामग्री डावकर मिश्रण तैयार करें।
2. अब इसे एक घंटे के लिए ठंडा करें।
3. धनिया और इलायची पाउडर के साथ गार्निश करें और सर्व करें।
———————————
मसाला लस्सी
सामग्री
दही – 500 मिलीलीटर
दूध – 200 मिलीलीटर
जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
काला नमक – 1/2 छोटा चम्मच
पुदीने के पत्ते – 10
आईस क्यूब – 1 कप
पुदीना – सजावट के लिए
इस तरह तैयार करें मसाला लस्सी
1. सबसे पहले एक ब्लैंडर में सारी सामग्री डालकर मिश्रण तैयार करें।
2. अब इस मिश्रण को ग्लास में डालें।
3. अब इसे पुदीने के साथ गार्निश करने के बाद सर्व करें।
—————————
ड्राई फ्रूट लस्सी
सामग्री
बर्फ – 280 ग्राम
दही – 540 ग्राम
कंडेंस्ड मिल्क- 250 ग्राम
काजू – 2 बड़े चम्मच
बादाम – 2 बड़े चम्मच
किशमिश – 2 बड़े चम्मच
कुकीज – 10 – 12
बादाम सजावट के लिए
तैयारी
1. सबसे पहले एक ब्लैंडर में सभी चीजों को डालकर मिश्रण तैयार करें।
2. अब इस मिश्रण को एक गिलास में डालें।
3. इसके बाद इसे बादाम के साथ गार्निश करके सर्व करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website