Friday , July 31 2026 8:11 AM
Home / Entertainment / कैंसर से जूझ रहे माइकल जैक्सन के पिता का हुआ निधन

कैंसर से जूझ रहे माइकल जैक्सन के पिता का हुआ निधन


लॉस वेगासः 89 साल की उम्र में कैंसर से जूझ रहे माइकल जैक्सन के पिता जो जैक्सन का बुधवार को निधन हो गया। बता दें उन्हें टर्मिनल कैंसर था। वह पिछले कई दिनों से हॉस्पिटल में एडमिट थे।

खबरों के मुताबिक वे कैंसर की आखिरी स्टेज पर थे। कई सालों से जो का अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छे रिश्ते नहीं रहे थे। दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन के साथ भी उनके संबंध ठीक नहीं थे।

गौरतलब है कि कुछ साल पहले उनके साथ एक सड़क हादसा भी हो चुका था। यही नहीं, जो जैक्सन को दिल का दौरा भी पड़ चुका था। बता दें, जैक्सन का परिवार लॉस वेगास में रहता है। जो जैक्सन आखिरी बार साल 2015 में BET अवॉर्ड्स के दौरान नजर आए थे।