Tuesday , March 24 2026 1:26 PM
Home / Entertainment / डेविन हेने को डेट कर रही हैं मॉडल व उद्यमी ब्लैक चीना

डेविन हेने को डेट कर रही हैं मॉडल व उद्यमी ब्लैक चीना


लॉस एंजेलिस। रॉब कार्दशियां और रैपर वाईबीएन एलमाइट जे के साथ संबंध में रह चुकीं मॉडल और उद्यमी ब्लैक चीना कथित तौर पर 19 वर्षीय बॉक्सर डेविन हेने को डेट कर रही हैं।
‘टीएमजेड’ के मुताबिक, एथलीट के नजदीक सूत्रों के मुताबिक, हेने ने पहली बार तीन महीने पहले चीना से मुलाकात की थी। चीना उनसे आकर्षित हुईं और जल्द ही उन्होंने रोजाना मिलना शुरू कर दिया।
चीना (30) ने हेने को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर में टैग कर लिखा, ‘‘हाय बेबे।’’
इसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि वह हेने को डेट कर रही हैं लेकिन सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने यह सिर्फ इसलिए लिखा क्योंकि वह बॉक्सर हेने को पसंद करती हैं।