Monday , December 22 2025 3:22 PM
Home / News / अमरीका की सबसे अमीर आत्मनिर्भर महिलाओं की सूची में 2 भारतीय मूल की

अमरीका की सबसे अमीर आत्मनिर्भर महिलाओं की सूची में 2 भारतीय मूल की


यार्क: फोर्ब्स ने अमरीका की सबसे अमीर आत्मनिर्भर महिलाओं की अपनी चौथी वार्षिक सूची जारी की है। इसमें 60 महिलाएं शामिल हैं जिनमें 2 भारतीय मूल की भी हैं। इन महिलाओं की रिकॉर्ड 717 अरब डॉलर की संपत्ति है, जो 2017 में 61.5 बिलियन डॉलर से 15 प्रतिशत अधिक है। इस वर्ष की सूची बनाने के लिए आवश्यक न्यूनतम शुद्ध संपत्ति 320 मिलियन डॉलर है, जो पिछले वर्ष 260 मिलियन डॉलर से अधिक है।

डायन हैंड्रिक्स देश के सबसे बड़े छत वितरक ए.बी.सी. सप्लाई की सह-संस्थापक और अध्यक्ष 4.9 बिलियन डॉलर की शुद्ध संपत्ति के साथ पुन: शीर्ष स्थान पर हैं। 4.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ मैरियन इलिच दूसरे स्थान पर हैं। भारतीय मूल की प्रौद्योगिकी कार्यकारी जयश्री उल्लाल और नीरजा सेठी ने इस सूची में अपनी जगह बनाई है। 21 साल की टी.वी. कलाकार और उद्यमी काइली जेनर भी ताकतवर महिलाओं की सूची में शामिल हैं। जयश्री 1.3 अरब डॉलर के साथ 18वें स्थान पर जबकि नीरजा 1 अरब डॉलर की नैटवर्थ के साथ 21वें पायदान पर रहीं।

लंदन में जन्मी और भारत में पली-बढ़ी 57 साल की जयश्री कम्प्यूटर नैटवर्किंग कंपनी एरिस्ता नैटवर्क की अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनीं। इस कंपनी की आय 2017 में 1.6 अरब डॉलर रही। वहीं 63 साल की नीरजा आई.टी. परामर्श और आऊटसोर्सिंग कंपनी सिनटेल की उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने यह कंपनी अपने पति भारत देसाई के साथ मिलकर 1980 में बनाई। केवल 2,000 डॉलर से शुरू की गई इस कंपनी की आय 2017 में 92.4 करोड़ डॉलर रही।

सबसे कम उम्र की काइली किम कार्दाशियां वेस्ट की सौतेली बहन हैं। वह पहली बार सूची में शामिल हुई हैं। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर की संख्या 11 करोड़ है। 3 साल में ही ‘कॉस्मैटिक’ क्षेत्र में उन्होंने काफी नाम कमाया और नैटवर्थ 90 करोड़ डॉलर पर पहुंच गई।