Monday , April 27 2026 3:44 AM
Home / News / शॉपिंग मॉल की पार्किंग में गिरा विमान, 5 की मौत

शॉपिंग मॉल की पार्किंग में गिरा विमान, 5 की मौत

वॉशिंगटनः अमरीका के कैलिफोर्निया में रविवार को एक शॉपिंग मॉल की पार्किंग में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सांता एना सिटी में हुए इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है।
शिन्हुआ एजेंसी के मुताबिक, रविवार को डबल इंजन का छोटा विमान साउथ कोस्ट प्लाजा शॉपिंग सेंटर के पास क्रैश हो गया। सिटी न्यूज ने बताया कि विमान शॉपिंग सेंटर की पार्किंग में जा गिरा।
अधिकारियों के मुताबिक, ये विमान पूर्वी तट से कोनकोर्ड शहर की तरफ जा रहा था। इसी बीच में कुछ तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया। घटनास्थल पर मेडिकल की टीम पहुंच चुकी हैं।