बीजिंगः सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। लोगों को यकीन ही नहीं आ रहा है कि ट्रक की चपेट में आने के बावजूद महिला सही-सलामत कैसे निकल गई। हादसा इतना भयानक था, लेकिन उसमें महिला का बाल भी बांका नहीं हुआ। लोगों ने इसे कोई करिश्मा बताया है।
चीन के गुआंगडोंग प्रांत में एक महिला भयानक हादसे से सही-सलामत बच निकली। इस वीडियो को पीपल्स डेली चाइना ने अपने ट्विटर हैंडस पर पोस्ट किया है। वीडियो में दिखाई देता ही कि एक महिला स्कूटर से मोड़ पर गुजर रही होती है कि तभी पीछे से आ रहा एक ट्रक उसमें टक्कर मार देता है। महिला और स्कूटर ट्रक की चपेट में आ जाते हैं। ट्रक थोड़ी दूर आगे जाकर रुकता है। तभी वीडियो में कुछ ऐसा दिखता है जो हैरान करता है।
ट्रक की चपेट में आई महिला पीछे से सही-सलामत वापस निकल आती है। महिला ट्रक के नीचे से निकलकर किनारे खड़ी हो जाती है। वीडियो देखकर हर कोई हैरान है कि इतने बड़े हादसे के बाद महिला जीवित कैसे बच गई। इस वीडियो पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ट्विटर यूजर्स ने इसे भगवान का चमत्कार बताया और महिला की जान बचाने के लिए उसका शुक्रिया आा किया।
WATCH: Woman miraculously survives after being run over by a truck. CCTV camera captured the dramatic footage in Maoming, south China's Guangdong province. pic.twitter.com/2ZZ13Yc3TC
— People's Daily, China (@PDChina) September 11, 2018