
जर्मनी में एक चोर ने अंगूरो के बगीचे मे हाथ साफ कर दिया। आप सोच रहे होंगे कि अंगूर चुरा कर चोर को क्या फादा हुआ होगा। अगर आप उन अंगूरों की कीमते जान जाएंगे तो दंग रह जाएंगे। बताया जा रहा है कि बाग से करीब 1600 किलोग्राम अंगूर की चोरी हुई है। इनका मूल्य करीब 8000 यूरो यानी करीब 6.7 लाख रुपये बताया जा रहा है। इस अंगूरों का इस्तेमाल रीजलिंग व्हाइट वाइन बनाने के लिए किया जाता था।
एक रिपोर्ट के मुताबिक ये चोरी 27 सितंबर को हुई। चोर ने पूरे बाग में लगे अंगूरों को चुराने के लिए प्रोफेशनल हार्वेस्टिंग मशीन का इस्तेमाल किया। इसी मशीन की मदद से उसने 1600 किलोग्राम अंगूर चुराए। जर्मनी के अखबार Die Welt के मुताबिक, एक पुलिसकर्मी ने कहा कि बाग-बगीचों में हार्वेस्टिंग मशीनों का देखा जाना आम सी बात है, इसलिए चोरी के दौरान कोई शक पैदा नहीं हुआ। यह चोरी शाम 4 से 6 बजे के दौरान हुई।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website