
नई दिल्ली | यूरो कप 2016 के फाइनल मुकाबले में पुर्तगाल ने फ्रांस को 1-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया।
खेल शुरु होने के बाद पहले 90 मिनटों में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और मुक़ाबला 0-0 से बराबर रहा।
इसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में चला गया। पहले एक्सट्रा टाइम में भी कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इसके बाद दूसरे एक्स्ट्रा टाइम में पुर्तगाल ने गोल दाग कर मैच को रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दिया। यह गोल मैच के 108वें मिनट में हुआ।
इससे पहले पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को फ्रांस के मिडफ़ील्डर दिमित्री पेयेट से टकराने के बाद स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया।
इस दौरान रोनाल्डो भावुक हो गए थे।
मैच के लिए पेरिस और उसके आसपास क़रीब पांच हजार से ज़्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।
स्टाड डे फ्रांस स्टेडियम, एफिल टॉवर के फैन जोन और शॉज़ एलीजे सड़क के आसपास कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।
सुरक्षा के मद्देनज़र अधिकारियों ने विजय परेड आयोजित न करने की भी चेतावनी जारी की थी।
1998 में वर्ल्ड कप मैच के दौरान क़रीब दस लाख से ज़्यादा लोगों ने जश्न मनाया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website