Tuesday , December 23 2025 12:16 AM
Home / News / नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमले में 17 लोगों की मौत

नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमले में 17 लोगों की मौत


अबुजा। नाइजीरिया के जामफारा में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में 17 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह घटना जामफारा के माराडुन में मगामी गांव में हुई।

स्टेट पुलिस के प्रवक्ता मुहम्मद शेहू ने रविवार को कहा कि क्षेत्र में इस तरह के हमलों को रोकने के लिए अधिक संख्या में पुलसिकर्मियों की तैनाती की गई है। इस हमले में मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार में जामफारा के कार्यकारी गवर्नर सानसुई रिकीजी सहित कई पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया।