
दक्षिणी फिलीपीन में एक मस्जिद में बुधवार सुबह हुए ग्रेनेड हमले में 2 लोगों की मौत हो गई। सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल गेरी बेसाना ने जाम्बोआंगा शहर में हुए हमले के बारे में कहा, ‘‘मस्जिद के भीतर एक ग्रेनेड फेंका गया जिससे दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।’’
मिंडानाओ द्वीप में स्थित मस्जिद में जब हमला हुआ, उस समय लोग वहां सो रहे थे। हमला ऐसे समय में हुआ है जब जोलो में रविवार को एक कैथेड्रल पर हुए हमले में 21 लोगों की मौत होने के बाद से देश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी। बेसाना ने कहा कि अभी यह नहीं बताया जा सकता कि क्या कैथेड्रल पर हुए हमले का बदला लेने के लिए मस्जिद पर हमला किया गया। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website