Wednesday , April 29 2026 9:34 PM
Home / News / सऊदी प्रिंस के साथ लंच पर पाक PM व राष्ट्रपति ने की बचकानी हरकतें, उड़ रहा खूब मजाक

सऊदी प्रिंस के साथ लंच पर पाक PM व राष्ट्रपति ने की बचकानी हरकतें, उड़ रहा खूब मजाक


गूगल पर बेस्ट टॉयलट पेपर सर्च करने पर पाकिस्तान के झंडे की फोटो दिखने का मुद्दा अभी थमा नहीं था कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के पाकिस्तान दौरे का एक बेहद हास्यास्पद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिससे फिर दुनिया में पाका का जमकर मजाक उड़ रहा है।
यह वीडियो उस दौरान का है, जब क्राउन प्रिंस के स्वागत में स्टेट लंच का आयोजन किया गया था। इस दौरान मेजबान पाकिस्तान के राष्ट्रपति प्रोटोकॉल को भूलकर बैठकर ही अपना भाषण पढ़ रहे थे। इसके बाद उन्हें बीच में टोककर खड़े होने को कहा गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में नजर आ रहा है कि सऊदी क्राउन प्रिंस बैठे हैं, जबकि पाक पीएम इमरान खान उनके बगल में बैठकर खाना खा रहे हैं। साथ ही पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अलवी सऊदी प्रिंस के स्वागत पर अपना भाषण पढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं प्रिंस के पास बैठकर भाषण पढ़ रहे राष्ट्रपति को बीच में रोककर कहा जाता है ‘खड़े हो जाइए’। इसके बाद वह खड़े होकर भाषण पढ़ते हैं।