Sunday , March 22 2026 8:42 AM
Home / News / ईरान ने पनडुब्बी से दागी क्रूज मिसाइल

ईरान ने पनडुब्बी से दागी क्रूज मिसाइल


ईरान ने होरमूज जलडमरूमध्य में सालाना सैन्य अभ्यास के दौरान एक पनडुब्बी से क्रूज मिसाइल दागी। संवाद समिति फार्स ने रविवार को अपनी एक खबर में इस बारे में जानकारी दी और एक तस्वीर जारी की जिसमें पानी की सतह पर हरे रंग की पनडुब्बी नारंगी रंग की मिसाइल दागती नजर आ रही है।

खबर में कहा गया है कि अन्य पनडुब्बियों में भी यही क्षमता है। ईरान अपने सैन्य जखीरे का लगातार प्रदर्शन करता रहा है। अंतराष्ट्रीय प्रतिबंध के चलते इनमें से अधिकतर स्वदेश निर्मित हैं।