
पुलवामा आत्मघाती हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे। यूरोपीय संघ की विदेश एवं सुरक्षा नीति मामलों की उच्च प्रतिनिधि फेडेरिका मोगेरिनी ने भारत और पाकिस्तान से हमले के बाद उत्पन्न हुए तनाव को कम करने का आग्रह किया। EU ने यहां एक बयान में कहा कि फेडेरिका ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से रविवार को बात की और वर्तमान स्थिति पर चर्चा की।
इसने कहा कि वह भारत के भी संपर्क में है। फेडेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ लगातार कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता भी जताई और कहा कि न सिर्फ संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकी समूहों, बल्कि उन लोगों के खिलाफ भी ठोस और लगातार कार्रवाई किए जाने की जरूरत है जो इस तरह के हमलों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ की नीति हमेशा भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता को प्रोत्साहित करने की रही है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website