
जापान की राजधानी टोक्यो के एक रेस्त्रां में दुनिया के सबसे महंगे बर्गर की बिक्री शुरू हो गई है | इशकी कीमत सुन कर लोगों के होश उड़ जाएंगे। इसे Oak Door स्टीकहाउस में काम करने वाले शेफ पैट्रिक शिमादा ने तैयार किया है | इसे बनाने के लिए खास चीजों का इस्तेमाल किया गया है |
दुनिया के सबसे महंगे इस बर्गर की बिक्री करीब 63 हजार रुपए में हो रही है | इसकी बिक्री जून तक ही की जाएगी | इसका नाम गोल्डेन जॉयंट बर्गर रखा गया है | इस बर्गर को बनाने के लिए बीफ स्लाइस, चीज, टोमैटो और अन्य आइटम का इस्तेमाल किया गया है | लेकिन इसमें सबसे खास है डस्टेड गोल्ड से बना हुआ इसका बन | यह बर्गर 6 इंच चौड़ा और 10 इंच लंबा है |
इसे जापान के क्राउन प्रिंस नरुहितो के पद संभालने के सेलिब्रेशन के सिलसिले में तैयार किया गया है | जो भी व्यक्ति इस बर्गर का ऑर्डर करना चाहता है, उसे तीन दिन एडवांस में बुकिंग करनी होगी | इसे बनाने वाले शेफ पैट्रिक ने कहा कि जापान नए इम्पीरियल एरा में प्रवेश कर रहा है | ये मौका जिंदगी में एक बार आता है और इसलिए उन्होंने कुछ खास करने का सोचा |
बता दें कि इससे पहले 2017 में दुबई में एक बर्गर को 36,700 दीनार यानी (10,000 डॉलर) करीब सात लाख रुपए में ख़रीदा गया था। बर्गर के बिक्री से जो रकम प्राप्त हुई उसे स्तन कैंसर के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली संस्था पिंक कैरावन को डोनेट किया गया था। एक नीलामी के दौरान इसकी कीमत 36,700 दीनार लगाई गई थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website