
अमेरिका में एक महिला के लिए वरदान साबित हुई और वह लखपति बन गईं। दरअसल, मिशीगन की रहने वाली एंटोइनेट औसली ने लॉटरी में पैसा लगाया। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपने बच्चे की जन्म की तारीख और उम्र का अंक चुना।
दुर्भाग्य कहें सौभाग्य, इस चयन में उन्होंने अपने बच्चे की जन्म की तारीख गलत लिख दी और औसली लॉटरी में रुपए लगाकर भूल गईं। रात में उन्होंने लोगों को लॉटरी के बारे में बात करते सुना तो सोचा कि नतीजा देखा जाए। जैसे ही उन्होंने लॉटरी एप पर परिणाम देखा तो वह खुशी से उछल पड़ीं। विजेता के तौर पर उनके नाम की घोषणा की गई थी। महिला की इस गलती ने उसे 54 लाख रुपए जिता दिए।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website