
बॉलिवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन इस समय अपनी आने वाली फिल्मों ‘चेहरे’ और ‘गुलाबो सिताबो’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर परिवार की तीन पीढ़ियों की तस्वीर एक साथ शेयर की है। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन के नाना, वह खुद और बेटे अभिषेक बच्चन पगड़ियों में नजर आ रहे हैं।
अब बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी श्वेता की एक बचपन की और एक बड़े होने पर की तस्वीर शेयर की। श्वेता की बचपन की तस्वीर में अमिताभ अपनी बेटी को कपड़े पहनाते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो में अमिताभ और श्नेता हंसते हुए दिख रहे हैं। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘एक दिन ऐसी थी, और पता ही नहीं चला कब… ऐसी हो गयी!’ बचपन की तस्वीर पर श्वेता ने कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘हे भगवान, पा, बेहद शर्माने वाली पोस्ट।’
बताते चलें कि कुछ दिनों पहले अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक भी हो गया था। हैकर्स ने अकाउंट से अमिताभ की तस्वीर हटाकर पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की तस्वीर लगा दी थी। यही नहीं, उसने अमिताभ के बायो को भी बदल दिया। उसमें लव पाकिस्तान लिखा नजर आ रहा था। हालांकि बाद में बिग बी का अकाउंट रिकवर कर लिया गया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website