लॉर्ड्स लंदन: वर्ल्ड कप के 37वें मुकाबले में शनिवार को लॉर्ड्स के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 86 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया की इस वर्ल्ड कप में यह 7वीं जीत है। वह 14 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट के इतिहास में यह उसकी लगातार दूसरी जीत है। पिछले वर्ल्ड कप के फाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को शिकस्त दी थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 243 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 43.4 ओवर में 157 रन पर ऑलआउट हो गई।
मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए 71 रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट ने ऑस्ट्रेलियाई पारी के आखिरी ओवर में हैट्रिक ली। उन्होंने उस्मान ख्वाजा, मिशेल स्टार्क और जेसन बेहरेनडॉर्फ को आउट किया। वे वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले अपने देश के पहले गेंदबाज हैं। इस वर्ल्ड कप में यह दूसरी हैट्रिक है। इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ मोहम्मद शमी ने ऐसा किया था।
बोल्ट वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले दूसरे गेंदबाज
गेंदबाज | टीम | किसके खिलाफ | साल |
चेतन शर्मा | भारत | न्यूजीलैंड | 1987 |
सकलैन मुश्ताक | पाकिस्तान | जिम्बाब्वे | 1999 |
चमिंडा वास | श्रीलंका | बांग्लादेश | 2003 |
ब्रेट ली | ऑस्ट्रेलिया | केन्या | 2003 |
लसिथ मलिंगा | श्रीलंका | दक्षिण अफ्रीका | 2007 |
केमार रोच | वेस्टइंडीज | नीदरलैंड | 2011 |
लसिथ मलिंगा | श्रीलंका | केन्या | 2011 |
स्टीफेन फिन | इंग्लैंड | ऑस्ट्रेलिया | 2015 |
जेपी डुमिनी | दक्षिण अफ्रीका | श्रीलंका | 2015 |
मोहम्मद शमी | भारत | अफगानिस्तान | 2019 |
ट्रेंट बोल्ट | न्यूजीलैंड | ऑस्ट्रेलिया | 2019 |
ऑस्ट्रेलिया के लिए ख्वाजा-केरी ने पारी सम्हाली
ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा ने 88 रन की पारी खेली। एलेक्स केरी 71 रन बनाकर विलियम्सन की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने छठे विकेट के लिए ख्वाजा के साथ 107 रन की साझेदारी की। न्यूजीलैंड के लिए बोल्ट ने 4, लॉकी फर्गुसन और जेम्स नीशम ने 2-2 विकेट लिए। केन विलियम्सन को एक सफलता मिली।
स्मिथ को 5 साल बाद एकदिवसीय विकेट मिला
न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियम्सन ने 40 रन बनाए। रॉस टेलर ने 30 रन की पारी खेली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क ने 5 विकेट लिए। स्टीव स्मिथ ने कॉलिन डी ग्रैंडहोम को आउट किया। उन्हें वनडे करियर में 1679 दिन बाद विकेट मिला। स्मिथ ने पिछला विकेट 23 नवंबर 2014 को लिया था।
गुप्टिल ने स्मिथ का कैच एक हाथ से डाइव लगाकर लिया
इससे पहले मार्क्स स्टोइनिस 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। नीशम की गेंद पर टॉम लाथम ने उनका कैच लिया। ग्लेन मैक्सवेल 1 रन बनाकर आउट हो गए। जेम्स नीशम ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लिया। स्टीव स्मिथ (5) को फर्गुसन ने आउट किया। गुप्टिल ने उनका कैच एक हाथ से डाइव लगाते हुए लिया।
स्कोरकार्ड : ऑस्ट्रेलिया
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
डेविड वॉर्नर कै. लाथम बो. फर्गुसन | 16 | 23 | 3 | 0 |
एरॉन फिंच एलबीडब्ल्यू बो. बोल्ट | 8 | 15 | 1 | 0 |
उस्मान ख्वाजा बो. बोल्ट | 88 | 129 | 5 | 0 |
स्टीव स्मिथ कै. गुप्टिल बो. फर्गुसन | 5 | 8 | 0 | 0 |
मार्क्स स्टोइनिस कै. लाथम बो. नीशम | 21 | 26 | 3 | 0 |
ग्लेन मैक्सवेल कै. एंड बो. नीशम | 1 | 5 | 0 | 0 |
एलेक्स केरी कै. गुप्टिल बो. विलियम्सन | 71 | 72 | 11 | 0 |
पैट कमिंस नाबाद | 23 | 19 | 1 | 0 |
मिशेल स्टार्क बो. बोल्ट | 0 | 1 | 0 | 0 |
जेसन बेहरेनडॉर्फ एलबीडब्ल्यू बो. बोल्ट | 0 | 1 | 0 | 0 |
नाथन लियोन नाबाद | 0 | 1 | 0 | 0 |
रन : 243/9, ओवर : 50, एक्स्ट्रा : 10.
विकेट पतन : 15/1, 38/2, 46/3, 81/4, 92/5, 199/6, 243/7, 243/8, 243/9.
गेंदबाजी : ट्रेंट बोल्ट: 10-1-51-4, कॉलिन डी ग्रैंडहोम: 8-1-29-0, लॉकी फर्गुसन: 10-0-49-2, ईश सोढ़ी: 6-0-35-0, जेम्स नीशम: 6-0-28-2, मिशेल सैंटनर: 3-0-23–0, केन विलियम्सन: 7-0-25-1.
स्कोरकार्ड : न्यूजीलैंड
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
मार्टिन गुप्टिल एलबीडब्ल्यू बो. बेहरेनडॉर्फ | 20 | 43 | 2 | 0 |
हेनरी निकोलस कै. केरी बो. बेहरेनडॉर्फ | 8 | 20 | 2 | 0 |
केन विलियम्सन कै. केरी बो. स्टार्क | 40 | 51 | 2 | 1 |
रॉस टेलर कै. केरी बो. कमिंस | 30 | 54 | 2 | 0 |
टॉम लाथम कै. स्मिथ बो. स्टार्क | 14 | 28 | 0 | 0 |
कॉलिन डी ग्रैंडहोम कै. ख्वाजा बो. स्मिथ | 0 | 1 | 0 | 0 |
जेम्स नीशम कै. एंड बो. लियोन | 9 | 22 | 0 | 0 |
मिशेल सैंटनर कै. बेहरेनडॉर्फ बो. स्टार्क | 12 | 29 | 0 | 1 |
ईश सोढ़ी एलबीडब्ल्यू बो. स्टार्क | 5 | 4 | 1 | 0 |
लॉकी फर्गुसन बो. स्टार्क | 0 | 3 | 0 | 0 |
ट्रेंट बोल्ट नाबाद | 2 | 7 | 0 | 0 |
रन : 157/10, ओवर : 43.4, एक्स्ट्रा : 17.
विकेट पतन : 29/1, 42/2, 97/3, 118/4, 118/5, 125/6, 131/7, 141/8, 144/9, 157/10.
गेंदबाज : जेसन बेहरेनडॉर्फ: 9-0-31-2, मिशेल स्टार्क: 9.4-1-26-5, पैट कमिंस: 6-1-14-1, नाथन लियोन: 10-0-36-1, स्टीव स्मिथ: 2-0-6-1, एरॉन फिंच: 1-0-7-0, मार्क्स स्टोइनिस: 2-0-12-0, ग्लेन मैक्सवेल: 4-0-18-0.