
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ पेरिस में हैं। दरअसल, प्रियंका के जेठ जो जोनस ने 30 जून को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर के साथ दोबारा शादी रचाई थी। इसी शादी को अटेंड करने के लिए प्रियंका कई दिनों से पेरिस में हैं। बीती रात ही प्रियंका ने पति निक और फैमिली के साथ डिनर एंजाॅस किया। इस डिनर पार्टी में प्रियंका की सास डेनिस जोनस, ससुर पोल केविन जोनस,मां मधु चोपड़ा और कुछ फ्रेंड्स थे।
इस दौरान प्रियंका येलो डीप नेक ड्रेस में स्टाइलिश अंदाज में दिखीं। इसके साथ प्रियंका ने ड्रेस के साथ मैचिंग कोट कैरी किया था। मिनिमल मेकअप, मैसी हेयर प्रियंका के लुक को परफ्केट बना रहा है। वहीं निक की बात करें तो वह टी-शर्ट, व्हाइट पैंट और येलो कोट में हैंडसम लग रहे हैं। प्रियंका ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा-‘Family Time, Best।’
बता दें कि प्रियंका अक्सर अपने स्टाइल की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इंडियन हो या वेस्टर्न वह हर आउटफिट को बखूबी से कैरी करती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही बाॅलीवुड में कम बैक करने जा रही हैं। वह वह सोनाली बोस की ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम नजर आएंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website