Saturday , May 10 2025 7:10 AM
Home / News / India / 30 साल तक इस विकास दर पर रहे तो होंगे टॉप पर: मोदी

30 साल तक इस विकास दर पर रहे तो होंगे टॉप पर: मोदी

modiनई दिल्ली: नरेंद्र मोदी ने आम जनता से अपने नए कार्यक्रम सीधी बात में जनता से सीधे संवाद किया। कार्यक्रम राजधानी के इंदिरा गांधी स्‍टेडियम परिसर में आयोजित हुआ। टाउन हॉल कार्यक्रम में पीएम ने जहां विकास, गुड गवर्नेंस, अर्थव्‍यवस्‍था और स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं सहित तमाम मुद्दों पर बात की वहीं उन्‍होंने बताया कि भारत कैसे दुनिया में टॉप पर पहुंच सकता है। उन्‍होंने कहा कि अगर भारत 30 साल तक 8 फीसदी की दर से विकास करता रहा तो सारी उत्‍तम चीजें हमारे यहां हो सकती हैं।
ऐसे पहुंचेगा टॉप पर भारत
मोदी ने कहा, दुनिया में मंदी छाई हुई है और लोगों की खरीदारी की क्षमता कम हो रही है। लेकिन इसके बाद भी हमारी विकास दर 7.6 फीसदी है। अगर हम 30 साल तक 8 फीसदी की दर से विकास करते रहे तो हम दुनिया में टॉप पर होंगे।
खेती के विकास की बात
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण के दौरान खेती पर काफी जोर दिया। उन्‍होंने कहा कि किसी किसान का बेटा किसान अपनी पसंद से नहीं बल्कि परिस्थितिवश बनता है। उन्‍होंने कहा, हम यह न सोचें कि हमारा कृषि सेक्टर गया-बीता हो गया है। किसानों को अब परंपरागत खेती से आगे बढऩा होगा। आज भी देश की इकॉनमी को ताकत देने की क्षमता खेती में है पर समस्या यह है कि आज भी हमारे ज्यादातर किसान पारंपरिक तरीके से खेती कर रहे हैं।
गुड गवर्नेंस पर दिया जोर
अगर गुड गवर्नेंस पर ध्‍यान नहीं दिया गया तो फिर आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन में बदलाव नहीं आएगा। हम गुड गवर्नेंस को विकसित करना चाहते हैं जहां प्रक्रियाएं कम होंगी और लोगों को आसानी से चीजें हासिल होंगी।
लोकतंत्र सिर्फ वोटिंग नहीं
मोदी ने कहा, अगर लोकतंत्र को वोटिंग और सरकार चुनने तक ही सीमित कर दिया जाए तो फिर लोकतंत्र की भावना का विकास नहीं होगा। चुनाव जीतने के बाद प्राय: सरकारें यह सोचना शुरू कर देती हैं कि अगला चुनाव कैसे जीता जाए या फिर ज्‍यादा वोट कैसे पाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *