
आजकल हर कोई एडंवेचर करने में लगा हुआ है। कोई पहाड़ों पर ट्रैकिंग कर रहा है, तो कोई रिवर राफ्टिंग के मजे ले रहा है। लेकिन बंजी जंपिंग जैसे एडवेंचर का लुत्फ उठाते हुए एक हादसे ने लोगों के होश उड़ा दिए। सोशल मीडिया पर बंजी जंपिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद कुछ देर के लिए हर किसी की सांसे थम जाती हैं।
वीडियो में एक शख्स बंजी जंपिंग के लिए 92 मीटर की ऊंचाई से कूदता है, लेकिन बीच में ही उसकी रस्सी खुल जाती है। शख्स नीचे गिरता है और उसे काफी गहरी चोट आ जाती है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि शख्स जमीन पर सेफ्टी कुशन पर गिरता है। बताया जाता है कि इस हादसे में शख्स की पीठ और रीढ़ की हड्डी में काफी चोट आई है। इस वीडियो में मौजूद लोगों में कुछ का कहना है कि शख्स जिस वक्त बंजी जंपिंग के लिए कूदा था वह उस वक्त नशे में था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website