Sunday , March 22 2026 5:48 PM
Home / News / धू-धू कर जल रहा ‘धरती का फेफड़ा’, नाराज लोग वीडियो शेयर कर मांग रहे दुआएं

धू-धू कर जल रहा ‘धरती का फेफड़ा’, नाराज लोग वीडियो शेयर कर मांग रहे दुआएं


दक्षिण अमेरिका के ब्राजील में मौजूद दुनिया का सबसे बड़ा वर्षा वन और दुनिया के फेफड़े के नाम से प्रसिद्ध जंगल पिछले तीन हफ्ते से धू-धू कर जल रहा है। पूरी दुनिया की 20 फीसदी ऑक्सीजन देने वालाये जंगल अमेजन जंगल लगी ये आग बुझने का नाम ही नहीं ले रही है। इस साल यहां पर आग लगने की कई घटनाएं सामने आईं. लेकिन, अभी जो आग लगी है उससे तबाही का मंजर और भयावह होता जा रहा है। इस आग की वजह से अमेजन, रोडांनिया और साओ पाओलो में अंधेरा छा गया। इन जगहों पर लगी आग से ब्राजील का 2700 किमी क्षेत्र प्रभावित हुआ है।
पूरी दुनिया से लोग सोशल साइट्स पर यहां की फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं। साथ ही सरकारों से इसे ठीक करने की अपील और जीव-जंतुओं के लिए दुआ कर रहे हैं। ब्राजील के स्थानीय लोग मीडिया से नाराज है। क्योंकि उनके मुताबिक यह आग अगस्त के पहले हफ्ते में ही लग गई थी लेकिन इंटरनेशनल मीडिया ने इस खबर को कोई अहमियत नहीं दी।