Sunday , June 21 2026 10:46 AM
Home / News / परिस्थितियां अनुकूल रहने पर रूहानी के साथ करेंगे मुलाकातः ट्रंप

परिस्थितियां अनुकूल रहने पर रूहानी के साथ करेंगे मुलाकातः ट्रंप


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वह दोनों देशों के बीच तनाव को खत्म करने के लिए सही समय पर ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी के साथ मुलाकात करेंगे। ट्रंप ने फ्रांस में जी-7 में संभावित बैठक के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘अगर मौजूदा परिस्थितियां अनुकूल रहीं, तो मैं निश्चित रूप से इस पर सहमति दूंगा।”