Monday , August 17 2026 10:03 PM
Home / News / गाम्बिया के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति दादा कैराबा जवारा का निधन

गाम्बिया के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति दादा कैराबा जवारा का निधन


पश्चिमी अफ्रीकी देश गाम्बिया के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति दादा कैराबा जवारा का निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। अदमा बैरो नाम के अधिकारी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘एक बुजुर्ग राजनेता एवं पूर्व राष्ट्रपति सर दादा के. जवारा की 95 वर्ष की आयु में निधन की दुखद खबर सुनने को मिली।”
जवारा ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के दौरान प्रधानमंत्री बने थे और वर्ष 1970 में लोकतांत्रित तरीके निर्वाचित होने वाले वह देश के पहले राष्ट्रपति बने थे। वर्ष 1994 में तख्ता पलट होने तक उन्होंने इस पद पर काम किया था। वह देश छोड़कर लंदन चले गए थे, लेकिन 2002 गाम्बिया वापस आ गए थे।