Sunday , June 21 2026 10:44 AM
Home / News / मधुमक्खी ने डाली बेयर ग्रिल्स की जिंदगी खतरे में, डॉक्टरों ने बचाई जान

मधुमक्खी ने डाली बेयर ग्रिल्स की जिंदगी खतरे में, डॉक्टरों ने बचाई जान


दुनियाभर में सर्वाइवल एक्सपर्ट के तौर जाने जानेवाले बेयर ग्रिल्स की जान उस वक्त खतरे में पड़ गई जब अपने नए शो ‘ट्रेज़र आइलैंड’ की शूटिंग के दौरान उनको एक मधुमक्खी ने डंक मार दिया। जिसके बाद उनका पूरा चहरा सूज गया और वो बेहोश हो गए। दरअसल बेयर को मधुमक्खी के डंक से एलर्जी है। मधुमक्खी का डंक वैसे ही खतरनाक होता है। उस पर से उससे एलर्जी बेयर के लिए जानलेवा साबित हो गई।
दरअसल, बेहद मुश्किल हालातों में भी जीवित रहने का कला सिखानेवाले बेयर ग्रिल्स इस वक्त चैनल 4 के एक नए शो ‘ट्रेज़र आइलैंड’ शूटिंग प्रशांत महासागर के एक छोटे से द्वीप पर शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच एक स्टंट के दौरान उनको उनको मधुमक्खी ने डंक मार दिया। हालांकि इसके बाद भी बेयर ने आगे शूटिंग जारी रखी लेकिन धीरे-धीरे उनकी एलर्जी उनके लिए खतरनाक साबित होती चली गई और थोड़ी देर बाद ही वो बेहोश हो गए। जिसके बाद शो के मालिकों ने तुरंत बेयर को मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई। जिसके बाद उनकी जान बचाई जा सकी। दरअसल बेयर को मधुमक्खी के डंक से एलर्जी है और इसी कारण ये डंक उनकी जिंदगी के लिए खतरनाक साबित हो गया था।
इससे पहले भी बेयर का इस तरह से मधुमक्खियों से खतरनाक आमना सामना हो चुका है। 2016 में बॉर्न सर्वाइवर की कैलिफोर्निया में शूटिंग के दौरान वो मधुमक्खियों के छत्ते से शहद निकालने की कोशिश कर रहे थे। उस दौरान भी उनको एक मधुमक्खी ने डंक मारा जिससे उनका चेहरे का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह सूज गया था।