Sunday , March 22 2026 3:47 PM
Home / News / न्यूयॉर्क पहुंचे PM मोदी, संयुक्त राष्ट्र महासभा की 74वीं बैठक को करेंगे संबोधित

न्यूयॉर्क पहुंचे PM मोदी, संयुक्त राष्ट्र महासभा की 74वीं बैठक को करेंगे संबोधित


धानमंत्री नरेंद्र मोदी टेक्सास प्रांत की राजधानी ह्यूस्टन में रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं। पीएम मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की 74वीं बैठक को संबोधित करेंगे और अन्य बहुपक्षीय तथा द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगे।
बता दें कि इससे पहले मोदी ने ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में टेक्सास प्रांत की राजधानी ह्यूस्टन मेें 50 हजार से अधिक भारतीय अमेरिकी समुदाय के लोगों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम के बाद ट्रंप ने ट्वीट किया कि अमेरिका भारत से प्यार करता है।