
इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को शांति का नोबेल पुरस्कार मिलेगा। मिली जानकारी के अनुसार, शांति और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग प्राप्त करने के प्रयासों के लिए और विशेष रूप से पड़ोसी इरिट्रिया के साथ सीमा संघर्ष को हल करने के लिए उनकी निर्णायक पहल के लिए इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को नोबेल शांति पुरस्कार 2019 प्रदान किया जाएगा। उन्हें इथोपिया का नेल्सन मंडेला भी कहा जाता है।
43 साल के अबी अहमद अप्रैल 2018 में इथोपिया के प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने उसी समय स्पष्ट कर दिया था कि वह इरिट्रिया के साथ शांति वार्ता को बहाल करेंगे। उन्होंने इरिट्रिया के राष्ट्रपति इसैयस अफवर्की के साथ मिलकर तुरंत इस दिशा में पहल प्रारंभ की।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website