
सुपरमॉडल बेला हदीद दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं। ग्रीक मैथमैटिक्स के हिसाब से वह विश्व की खूबसूरत महिला हैं जो उनके ब्यूटी स्टैंडर्ड्स में बिल्कुल फिट बैठती है। वैज्ञानिकों ने इस धरती पर ‘गोल्डन रेशो ऑफ ब्यूटी फी स्टैंडर्ड्स’ के हिसाब से बेला हदीद को सबसे खूबसूरत महिला के खांचे में फिट माना है।
‘गोल्डन रेशो ऑफ ब्यूटी फी स्टैंडर्ड्स’ सुंदरता को परिभाषित करता है जो कि ग्रीक गणना के आधार पर तय की जाती है। वैज्ञानिक फॉर्मूला के आधार पर ग्रीक स्कॉलर्स ने सुंदरता के स्टैंडर्ड्स को तय किया और इसी के आधार पर कुछ अनुपात तय किए गए। बेला हदीद इन्हीं पैमानों पर खरी उतरी हैं। गोल्डन रेशो मानकों के मुताबिक 23 साल की बेला हदीद का चेहरा 94.35 फीसदी परफैक्ट है। ‘गोल्डन रेशो ऑफ ब्यूटी फी स्टैंडर्ड्स’ के मुताबिक पॉप दिवा बेयॉन्से दूसरे, अभिनेत्री अम्बर हर्ड तीसरे और एरियाना ग्रान्डे चौथे स्थान पर हैं।
Home / News / सुपरमॉडल बेला हदीद हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला, वैज्ञानिकों ने माना ब्यूटी स्टैंडर्डस के मुताबिक परफेक्ट
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website