Wednesday , March 25 2026 1:45 AM
Home / News / US आर्मी ने सैन्य कुत्तों की सुरक्षा के लिए उठाए कदम, बनवाए खास कवर

US आर्मी ने सैन्य कुत्तों की सुरक्षा के लिए उठाए कदम, बनवाए खास कवर


दुनिया में अलग पहचान रखने वाली अमेरिकी सेना ने अब अपने यहां के सैन्य कुत्तों की सुरक्षा के लिए भी एक कदम उठाया है। सैन्य उपकरणों के मामले में नम्बर एक मानी जाने वाली अमेरिकी सेना ने अब सैन्य कुत्तों के लिए नया हेड कवर डिवैलप किया है जिससे उनके सिर किसी अभियान के दौरान घायल नहीं होंगे। इसके अलावा इन सैन्य कुत्तों के लिए अब सेना के हेलीकाप्टरों में सेफ्टी के लिए अलग से व्यवस्था की गई है जिससे वो वहां बैठने के दौरान किसी तरह से दुर्घटना का शिकार न हों।
दरअसल कई बार सेना के हेलीकाप्टर में बैठने के दौरान इन कुत्तों के लिए कोई व्यवस्था नहीं होती है जिसकी वजह से वो ठीक तरह से नहीं बैठ पाते हैं बल्कि हेलीकाप्टर में बैठे सेना के जवान को ही उसकी गले में पड़ी रस्सी को पकड़कर बैठना पड़ता है जिससे वो सुरक्षित रहें। कैनाइन ऑडिटरी प्रोटेक्शन सिस्टम( सीएपीएस) हेड कवरिंग को सैन्य कुत्तों को होने वाली हानि से बचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। जब इन कुत्तों को सैन्य अभियानों पर ले जाया जाता है तो इनके जीवन का खतरा अधिक बढ़ जाता है। जो उपकरण इनके लिए बनाए गए हैं उससे इनके कानों में जाने वाले तेज शोर से भी बचाव होगा।
ये कवर लचीले ध्वनिक अवशोषणा सामग्री से बनाए गए हैं ये तेजी से तेज आवाज को फिल्टर करता है। ये इस तरह से बनाए गए हैं जो किसी भी तरह के जानवर के सिर के आकार और उसे समायोजित करने के लिए खिंचाव कर सकता है या सिकुड़ भी सकता है। सेना के शोधकर्ता स्टीफन ली ने कहा कि यहां तक कि एक छोटी हेलीकॉप्टर उड़ान एक कुत्ते की सुनवाई को प्रभावित कर सकती है जिसके परिणामस्वरूप खराब प्रदर्शन और हैंडलर के आदेशों को सुनने में असमर्थता होती है, ये इनके मिशन में बाधा डाल सकती है।
ये नई तकनीक मिशनों के दौरान कैनाइन की रक्षा करती है और कुत्ते के कामकाजी जीवन का विस्तार कर सकती है। इन सैन्य कुत्तों को जो कैप्स कवर पहनाई जा रही है वो लगभग एक इंच मोटी है। इसे सैन्य कुत्तों के लिए तैयार किए गए हेलमेट, काले चश्मे और अन्य सुरक्षात्मक हेडगेयर के साथ काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया था।