
पाकिस्तान के लाहौर शहर में शुक्रवार को एक रिक्शा में विस्फोट होने की खबर समाने आई है। इस घटना में सात लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जियो न्यूज के अनुसार घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत अत्यंत गंभीर है। बम निरोधक दस्ते के अधिकारियों ने बताया कि रिक्शे पर करीब दो किलोग्राम विस्फोट सामग्री थी। विस्फोट स्थल के पास से बाल बियरिंग्स भी पाई गई हैं।
सिविल लाइंस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रिक्शा चालक ने अपने बयान में कहा है कि उसने शहर के शेराकोट इलाके से सवारी उठाई थी और उसे शमनाबाद क्षेत्र में छोड़ा था। इलाके को घेरकर जांच शुरु कर दी गई है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website