
चीन के एक अस्पताल में चेकअप के लिए आई गर्भवती को बैठने के लिए सीट नहीं मिलने पर पति ने जो किया उसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है । पत्नी के लिए पति के इश प्यार का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत के हेगांग शहर आई गर्भवती जब काफी देर तक खड़ी रही तो उसके पैर सुन्न होने लगे। ऐसे में पत्नी की परेशानी को देख पति खुद जमीन पर बैठ उसके लिए स्टूल बन गया, जिसके बाद पत्नी उसकी पीठ पर बैठ गई।
इसके बाद पति ने पीठ पर बैठी पत्नी को पानी दिया। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हेगांग शहर की पुलिस ने अपने आधिकारिक एकाउंट से रविवार को वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। सात दिन में इसे 70 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसका खुलासा नहीं हो सका है कि यह वीडियो किस अस्पताल का है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने पति की खूब तारीफ की है।
पुलिस के मुताबिक, महिला परामर्श रूम में थी। वहां मौजूद बेंच पर पहले से लोग बैठे हुए थे। ऐसे में किसी ने भी महिला को बैठने के लिए जगह नहीं दी। तब पति जमीन पर बैठ गया। पत्नी पीठ पर आकर बैठ गई। इसके बाद पति ने पत्नी को पानी की बोतल दी, क्योंकि लंबे इंतजार के बाद उसे प्यास लग रही थी। पानी पीने के बाद महिला ने अपने सुन्न पैरों पर थपकी थी, ताकि वह डॉक्टर द्वारा बुलाए जाने पर चलकर जा सके।
Home / Off- Beat / गर्भवती पत्नी की तकलीफ नहीं देख सका पति, अस्पताल में खुद बन गया स्टूल (देखें वीडियो)
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website